तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की हुई मौत जबकि उसकी मां हुई घायल
रामपुर । आपको बताते चलें कि अपनी मां को दवा दिलाकर घर वापस लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि उसकी मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जो कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया निवासी ध्यान सिंह का बेटा सचिन(20) अपनी मां कांति को लेकर आज दिनांक 22 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को अपनी बाइक से दवा दिलाने के लिए मुरादाबाद गया था।
देर शाम को घर वापस आते समय मूंढापांडे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार मां-बेटे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घटना स्थल पर एकत्रित हुई भीड़
ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया,
जबकि मां का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। जहां शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजन उसके शव को घर ले गए।