तहसीलदार द्वारा गरीबों को बांटें गये कंबल, खुशी से खिले चेहरे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तहसीलदार द्वारा गरीबों को बांटें गये कंबल, खुशी से खिले चेहरे

Monday, December 25, 2023 | December 25, 2023 Last Updated 2023-12-26T06:44:09Z
    Share
तहसीलदार द्वारा गरीबों को बांटें गये कंबल

*मिलक*- ग्राम जालिफ नगला में ग्राम के गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किए गए। ग्राम स्थित शिव मंदिर की चौपाल पर गरीबों एवं निराश्रित महिलाओं को ठंड से बचाव एवं राहत प्रदान करने हेतु


 निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम प्रशासनिक सहयोग से किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी एवं तहसीलदार राकेश कुमार चंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया



 गया किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों से कहा कि ठंड से किसानों के बचाव हेतु क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था जगह-जगह की जाए। तथा हर ग्राम में इसी तरह कार्यक्रम चलाकर गरीबों को किसानों को मदद पहुंचाई जाए


 जिससे किसी भी गरीब की कड़ाके की ठंड में कोई परेशानी ना हो तहसीलदार ने कहा प्रशासन की ओर से लोगों की हर संभव मदद की जा रही है और ठंड से बचाव हेतु हर संभव उपाय की जा रहे हैं।


 कंबल लेकर ग्रामीण अत्यधिक प्रसन्न नजर आए इस अवसर पर रामवीर सिंह हरिशंकर कश्यप वीर सिंह जतिन सक्सेना सूरजपाल मौर्य शिवचरण राठौर सौरभ रोहिल्लाआदि उपस्थित रहेl
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close