यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरूक

Tuesday, December 19, 2023 | December 19, 2023 Last Updated 2023-12-19T13:18:08Z
    Share
यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरूक


बदायूँ : 19 दिसम्बर। जनपद बदायूं में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा वर्ष 2023 के अंतर्गत पांचवे दिवस जनपद के समस्त बस/ट्रक/ऑटो/ई-रिक्शा एवम टैक्सी चालकों तथा उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा

 कार्यक्रम का कार्यालय परिसर में आयोजन कर अनुरोध किया गया कि अपने स्तर से चालक/परचलको को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करे,


जिसमे श्री राम वचन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, श्री रमेश चंद्र प्रजापति यात्री/मालकर अधिकारी बदायूं एवम परिवहन विभाग के कर्मचारी सम्मिलित रहे।


 अम्बरीश कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवम रमेश चंद्र प्रजापति यात्री कर अधिकारी द्वारा दातागंज तिराहा पर ट्रक/ऑटो/ई-रिक्शा एवम टैक्सी के चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close