डीजे, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीजे, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Tuesday, December 19, 2023 | December 19, 2023 Last Updated 2023-12-19T13:25:51Z
    Share
डीजे, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण


बदायूँंः 19 दिसम्बर। जिला जज पंकज अग्रवाल, जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0ओपी सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मौ0 साजिद, अपर जिला जज सारिका गोयल द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। कारागार हॉस्पिटल, बैरक, पाठशाला, जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया।


जिला जज ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने समस्त कारागार कर्मियों को निर्देश दिए कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। उन्होंने निर्देश दिए


कि समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण एवं सही ढंग से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जेलर से जेल में निरूद्ध बन्दियों तथा सीसीटीवी कैमरे के संचालन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close