ऑपरेशन के बाद हुई जच्चा की मौत परिजनों ने लगाया गलत ऑपरेशन करने का आरोप
रामपुर । निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को डॉक्टर ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में जच्चा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने वापस निजी अस्पताल आकर अस्पताल के बाहर सब रखकर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मामला जनपद के कस्बा शाहबाद का है जहां जनपद बरेली के सिरोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी धनोरा गांव निवासी राजू सागर की पत्नी ममता(30) की बीती गुरुवार की रात प्रशव पीड़ा होने पर शाहबाद के एक निजी अस्पताल ले गए।
अस्पताल के डॉक्टर ने हीमोग्लोबिन कम बताकर दो यूनिट रक्त लाने की मांग की। परिजन जब रक्त लेने गए उसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। ऑपरेशन के बाद जच्चा की हालत बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर परिजनों के आने पर डॉक्टर ने जच्चा को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा जच्चा को मुरादाबाद ले जाते समय जच्चा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा निजी अस्पताल ले आये
एवं अस्पताल के बाहर शव को रखकर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर मामला शांत कर शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए