त्रिनेत्र रूपी बाबा महाकाल ने राजा के रूप में दर्शन दिए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

त्रिनेत्र रूपी बाबा महाकाल ने राजा के रूप में दर्शन दिए

Tuesday, December 19, 2023 | December 19, 2023 Last Updated 2023-12-19T10:15:32Z
    Share
त्रिनेत्र रूपी बाबा महाकाल ने राजा के रूप में दर्शन दिए

बदायूं। नगर पंचायत रुदायन में होली चौक के पास कुआँ वाला मंदिर में सोमवार की रात महाकाल के भक्तों ने महाकाल बाबा का श्रृंगार किया। मंदिर में बाबा को स्नान करने के पश्चात मंत्रोउच्चार के साथ दूध,दही,घी,


शहद के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया इसके बाद भांग,चंदन,सूखे मेवे,सिंदूर और फूलों से मनमोहन राजा महाकाल के रूप में श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर त्रिनेत्र और त्रिपुंड के साथ सर पर रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाल और जनेऊ धारण कर कर सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई फल दूध और मिष्ठान का भोग लगाया


भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया बाबा महाकाल का को भस्म अर्पित की गई दर्शन के लिए भक्तों की वीडियो में पड़ी बाद में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया


इस मौके पर विष्णु गुप्ता,शुभम,सरवन, तनु,अनमोल,महेंद्रपाल गुप्ता,बॉबी शंकर,मयंक,गोलू,दीपांशु आदि लोगों का सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close