तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

Saturday, December 16, 2023 | December 16, 2023 Last Updated 2023-12-16T13:49:48Z
    Share

तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

रामपुर। बाइक सवार युवक की टाटा मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया

घटना जनपद अजीमनगर थाना क्षेत्र के जिठनिया चौराहे की है जहाँ थानागंज के काशीपुर की मढ़ैया निवासी दिनेश(22) अपनी रोजमर्रा की मजदूरी में मटर तुड़वाने का कार्य करता था।

जिसमें आज दिनांक 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को दोपहर दिनेश बाइक से मजदूरी के पैसे लेने के लिए मिलक खानम जा रहा था। जानकारी के अनुसार दिनेश जैसे ही जिठनिया अड्डे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही

 तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।

 अस्पताल पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

उधर, पुलिस ने टाटा मैजिक को थाने में खड़ा कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया, युवक की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close