ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर पति-पत्नी की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर पति-पत्नी की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

Saturday, December 2, 2023 | December 02, 2023 Last Updated 2023-12-02T09:46:09Z
    Share
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर पति-पत्नी की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मामला जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के कजियापुरा गांव का है। आपको बताते चलें कि बीती शुक्रवार की शाम सुरेंद्र(60) नशे की हालत में अपने घर के सामने सड़क पर लेटा हुआ था। इस बीच गांव निवासी रामबहादुर अपना ट्रैक्टर खेत से जुताई कर घर वापस ला रहा था कि सड़क पर सुरेंद्र को लेटा देख उसने ट्रैक्टर को ढाल पर खड़ा करके


सुरेंद्र को सड़क से उठाने लगा। ट्रैक्टर चालक की आवाज सुनकर सुरेंद्र की पत्नी प्रीति(58) भी घर के बाहर आई।वह भी अपने पति सुरेंद्र को सड़क से उठाने लगी। अचानक ढाल पर खड़े ट्रैक्टर ने रफ्तार पकड़ ली। सुरेंद्र व उसकी पत्नी प्रीति ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गए। दोनों की चीखपुकार सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर भाग लगा दी।


घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालाकर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया तथा कुछ घंटों बाद प्रीति की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

शनिवार को सुबह परिजन दोनों के शवों को लेकर मिलक कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दंपति ने अपने पीछे दो विवाहित पुत्र छोड़े हैं।


 मृतक के पुत्र हरनाम सिंह ने रामबहादुर पर अपने माता-पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली मिलक में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक रामबहादुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close