रोड किनारे खड़े मजदूर को ट्रक ने रौंदा, मौत
-बरेली मोड़ पर खाटूश्याम मंदिर के सामने हुआ हादसा
शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती शाम 07 बजे बरेली मोड़ पर खाटूश्याम मंदिर के सामने रोड किनारे खड़े मजदूर को एक ट्रक ने रौंद दिया। यही नहीं, हादसे के बाद चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी।
जिससे ट्रक के अगले पहिए में फंसा मजदूर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक थाना कांट क्षेत्र के गांव इकनौरा अख्तियार नगर का रहने वाला था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।