मां दुर्गा के दरबार में नारियल भेंट कर सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ
मिलक। भारतीय किसान संघ ने प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर साप्ताहिक बाज़ार मिलक में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर तथा नारियल भेंट कर त्रिवार्षिक सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि पूरे जनपद में अभियान चलाकर पच्चीस हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है जिसे हमारे कार्यकर्ता बन्धु किसान भाईयों के घर घर जाकर संगठन के बारे में बताएंगे
तथा सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। खेती से जुड़ा कोई भी कार्य करने बाला व्यक्ति भारतीय किसान संघ की सदस्यता ले सकता है। इसके केवल दस रुपए की रसीद बनवाकर तीन वर्ष के लिए सदस्य बन सकता है।
भारतीय किसान संघ देश के किसानों के लिए किसानों के द्वारा ही बनाया गया एक गैरराजनैतिक राष्ट्रवादी किसान संगठन है। जो कि देश को सर्वोपरि मानकर किसान हित में कार्य करता है।