संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं का छात्र लापता, पिता ने पुलिस को दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं का छात्र लापता, पिता ने पुलिस को दी तहरीर

Monday, January 29, 2024 | January 29, 2024 Last Updated 2024-01-29T08:34:28Z
    Share
संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं का छात्र लापता, पिता ने पुलिस को दी तहरीर

बदायूं के उझानी कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले से 11 वीं का एक छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। वह मूसाझाग इलाके का रहने वाला है और यहां किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मनीराम का कहना है कि उनका 19 वर्षीय बेटा सचिन उझानी कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र है।

वह कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले में राजेंद्र शर्मा के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सचिन शनिवार सुबह मकान मालिक को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। 

जब वह शाम तक कमरे पर वापस नहीं आया तो मकान मालिक ने इसकी सूचना उसके पिता को दी, जिससे मनीराम रविवार सुबह उझानी पहुंच गए। उन्होंने बेटे को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद वह उझानी कोतवाली पहुंचे और सचिन के लापता होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close