इच्छुक व्यक्ति 20 जनवरी तक माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में कर सकतें है आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इच्छुक व्यक्ति 20 जनवरी तक माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में कर सकतें है आवेदन

Tuesday, January 16, 2024 | January 16, 2024 Last Updated 2024-01-16T10:48:18Z
    Share
इच्छुक व्यक्ति 20 जनवरी तक माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में कर सकतें है आवेदन


बदायूँः 16 जनवरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के

 अर्न्तगत निःशुल्क 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में जनपद-बदायॅू के प्रजापति समाज के परम्परागत कारीगरों/स्वरोजगार में रूचि रखने वाले युवक/युवतियों को


 आधुनिक निःशुल्क 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र पर्याप्त संख्या में आवेदन न प्राप्त होने के कारण पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।


प्रशिक्षण योजना में आवेदको को माटीकला शिल्पकारी की आधुनिक विद्या का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही आवासीय प्रशिक्षण (रहना/खाना/मानदेय) प्रदान किया

 जायेगा। 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में जिसमें माटीकला कामगारो/परम्परागत कारीगरों एवं आर्थिक रूप से अत्यन्त पिछडे, वी0पी0एल0 परिवार के सदस्यों को बरीयता दी जायेगी, ऐसे इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष कम न हो एंव 50 वर्ष से अधिक न हो।

प्रजापति समाज के आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय-मो0-शहवाजपुर पुरानी चुॅगी बरेली रोड बदायॅू से निःशुल्क प्राप्त कर, 20 जनवरी, 2024 की सायः 5ः00 बजें तक जमा कर सकते है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close