कोतवाली पुलिस ने 3 नफ़र वारंटी व एक अन्य अपराधी को चाक़ू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
*रामपुर* (स्वार)- सोमवार को स्थानीय पुलिस ने छापामारी कार्यवाही करते हुए 2 नफ़र वारंटी को गिरफ्तार कर संबंधित मुकदमे में जेल भेजा।
पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के आदेश पर मंगलवार की रात्रि कोतवाली प्रभारी जयवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए
क्षेत्र के एक वारंटी बाबू पुत्र ऊदल सिंह तथा संजय पुत्र ऊदल सिंह निवासी ग्राम मसवासी को पानी की टँकी के पास से गिरफ्तार किया । और इसी क्रम में इसी धर पकड़ अभियान के तहत फरीद पुत्र मोहम्मद शफी मोहल्ला रसूलपुर को एक
चाक़ू के साथ इतवार की बाजार के सामने से गिरफ्तार कर संबंधित मुकदमे में जेल भेजा दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु धर पकड़ अभियान जारी रहेगा।