कशोली में सशक्त महिला ऋण योजना की दी जानकारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कशोली में सशक्त महिला ऋण योजना की दी जानकारी

Tuesday, January 16, 2024 | January 16, 2024 Last Updated 2024-01-16T13:03:15Z
    Share
संवाददाता मुस्कान अंसारी 

वो दिन योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नरैण ने कशोली गांव में साक्षरता शिविर का आयोजन किया।

 शिविर में शाखा प्रबंधक रोहित चाई ने राज्य सहकारी बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें उन्होंने सशक्त महिला ऋण योजना,

सपना का संचय जमा योजना, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

उन्होंने डिजिटल बैंकिंग और धोखाधड़ी से बचाव के बारे भी ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर सोम प्रभा, हिम्मत सिल्टा, रविंद्र पालसरा और राकेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close