प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने चौकीदारों की मीटिंग में अपराध संबंधी सूचना तत्काल देने के निर्देश प्रदान किए।
मुजरिया=अपराध नियंत्रण में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के तहत जनपद में थाना प्रभारियों ने चौकीदारों के साथ मीटिंग कर समीक्षा की।
मुजरिया थाना परिसर में चौकीदारों के साथ मीटिंग करते हुए प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने कहा कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में चौकीदार बीट पुलिस का सहयोग करते हुए गांव में अपराध नियंत्रण में सहयोग करे।
गांव में रंजिशन अपराध,खेत मेढ़ विवाद जैसी घटनाओं पर पैनी नजर रखते हुए घटना बढ़ने से पूर्व पुलिस को तत्काल सूचित करें।
बीट पुलिस के साथ गांव के जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोगो के साथ सहयोग बनाए रखते हुए अपराध नियंत्रण पर काम करे।