तीन साल बाद हुई सबसे ठंडी लोहड़ी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तीन साल बाद हुई सबसे ठंडी लोहड़ी

Sunday, January 14, 2024 | January 14, 2024 Last Updated 2024-01-14T13:25:09Z
    Share
तीन साल बाद हुई सबसे ठंडी लोहड़ी

रामपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस बार की लोहड़ी तीन साल बाद सबसे ठंडी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले लोहड़ी के दिन 2021 में अधिकतम तापमान 17.8, 2022 में 18 और 2023 में 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। ठंड के बीच सिख समाज के लोगों गीत गाकर नाचते-गाते हुए लोहड़ी का त्योहार मनाया। बीते कई दिनों से घने कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दोहपर में कुछ देर के लिए आसमान साफ हुआ और शाम होते ही फिर घना कोहरा छाने लगा। वहीं शनिवार को लोहड़ी का त्योहार भी मनाया गया। अबकी बार लोहड़ी के दिन तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले 2021 में लोहड़ी के दिन अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम 6.5 डिग्री रहा था। 2022 में अधिकतम 18 और न्यूनतम नौ डिग्री रहा था। वहीं 2023 में लोहड़ी के अधिकतम तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया था। अधिकतम 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। शनिवार को तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

वहीं ठंड में भी सिख समाज के लोगों ने उत्साह के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। रात में आग के फेरे लिए और गीत गाकर त्योहार मनाया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी आरके पंत ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी। साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ेगा।
-
लोहड़ी पर तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2021 17.8 डिग्री 6.5 डिग्री
2022 18 डिग्री 9 डिग्री
2023 21 डिग्री 11 डिग्री
2024 16 डिग्री 9 डिग्री

दिन भर जलते रहे अलाव, ठिठुरते रहे लोग
रामपुर शहर में शनिवार को रोडवेज, रेलवे स्टेशन और शौकत अली रोड पर लोग अलाव को घेरकर बैठे रहे। शीतलहर चलने से आम जनमानस ठहर गया। हर कोई अपने घरों में दुबका रहा। शाम होते ही कोहरे ने फिर शहर को आगोश में ले लिया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close