राजनीतिक लड़ाई में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तनख्वाह गवाई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजनीतिक लड़ाई में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तनख्वाह गवाई।

Wednesday, January 31, 2024 | January 31, 2024 Last Updated 2024-02-01T05:34:45Z
    Share

राजनीतिक लड़ाई में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तनख्वाह गवाई।

 तहसील फरीदपुर जिला बरेली समाजवादी पार्टी फरीदपुर की ओर से आयोजित हुए खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए नगर पालिका परिषद फरीदपुर के दो सफाई कर्मियों का वेतन काटा गया है


 मामले में आईजीआरएस पर फोटो सहित शिकायत कर राजनीतिक कार्यक्रम और इस दौरान प्रचार प्रसार होने के दौरान दोनों कर्मियों के शामिल होने की शिकायत की गई थी।

 शिकायत होने के बाद दोनों सफाई कर्मियों ने लिखित में अपना स्पष्टीकरण भी दे दिया था।।
गति दिवस नगर में हुए सपा के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य की ओर से किया गया

 था इसमें नगर पालिका परिषद फरीदपुर के सफाई कर्मी पद पर तैनात गजेंद्र मौर्य और दुर्जन मौर्य के शामिल होने का आरोप लगाते हुए बिथरी चैनपुर निवासी सत्येंद्र कश्यप ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दी थी

पोर्टल पर की गई शिकायत में अगम मौर्य सपा से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उनकी ओर से खिचड़ी से भोज का आयोजन चुनाव के लिहाज से किया गया था।


 जबकि कर्मचारी नियमावली के अनुसार कोई भी कमी राजनीतिक प्रचार प्रसार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकता है, शिकायतकर्ता ने कार्यक्रम के फोटो भी शिकायत के साथ संगलन किये।

अतः उक्त कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाए इस पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से जांच कराई गई तो आप सही पाए गए इस पर नगर पालिका के अर्थशासी अधिकारी ने दोनों सफाई कर्मियों के एक-एक दिन का बेसन का लिया

 उसके बाद चेतावनी जारी की और स्पष्टीकरण मांगा वही उक्त मामले में दोनों सफाई कारी ने भी अपना लिखित स्पष्टीकरण पालिका को दे दिया है

इसमें एक कर्मचारी ने उसे दिन खुद को अवकाश पर बताते हुए सिर्फ कुछ सामान कार्यक्रम स्तर तक पहुंचाने की बात कही है, तो दूसरे कर्मचारियों ने घर जाते समय जबरन कुछ परिचितों के द्वारा उन्हें रोक लेने की बात कही है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close