पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा थाना जलेसर के अंतर्गत पुलिस चौकी निधौली चौराहा का किया गया उद्घाटन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा थाना जलेसर के अंतर्गत पुलिस चौकी निधौली चौराहा का किया गया उद्घाटन।

Saturday, January 13, 2024 | January 13, 2024 Last Updated 2024-01-14T02:50:54Z
    Share
पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा थाना जलेसर के अंतर्गत पुलिस चौकी निधौली चौराहा का किया गया उद्घाटन।


थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना जलेसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुन उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।

एटा –जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ श्री शलभ माथुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, अपर पुलिस


 अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री कृष्ण मुरारी दोहरे , क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार राय अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आज दिनांक 13.01.2024 को थाना जलेसर क्षेत्र की नवनिर्मित निधौली चौराहा चौकी का


 फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना जलेसर पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को उनके शीघ्र तथा


 गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ द्वारा चौकी का उद्घाटन करने के पश्चात चौकी का निरीक्षण कर चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया कि


 चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना जाए। वहीं उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा बताया गया कि चौकी पर आने वाले


 प्रत्येक फरियादी को त्वरित न्याय मिलना चाहिए, जिससे कि फरियादी को लगे कि थाने पर प्रथम बार में ही उसकी समस्या का निस्तारण शुचिता पूर्ण ढंग से किया गया है। जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने हेतु


भी बेहतर प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close