एक घंटे तक जलता रहा ट्रांसफॉर्मर, करीब रखे खोखों में लगी आग, लोगों की लगी भीड़
रामपुर में कोहरे की घनी चादर के बीच आवासीय कॉलोनी में लगे ट्रांसफॉर्मर से एकाएक शोले उठने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रांसफॉर्मर करीब एक घंटे तक जलता रहा।
अग्निकांड से करीब रखे खोखों में भी आग लग गई। घटना के चलते आवासीय और करीब के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बिजली और दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश की।
जिले में शहर किनारे चपटा कॉलोनी में आवासीय कॉलोनी बनी है।
इसमें रहने वाले हजारों लोगों को जौहर फिडर से बिजली आपूर्ति की जाती है
आवासीय कॉलोनी के गेट किनारे रखे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर मे भयंकर शोले उठने लगे,
स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को घटना की सूचना दी, घने कोहरे के बीच ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, ने भयंकर रूप धारण कर लिया, ट्रांसफॉर्मर के किनारे रखे लकड़ी के खोखो में भी आग लग गई,
स्थानीय लोगों की मदत से आसपास रखे खोखो को आग से बचाया गया, इस पर स्थानीय लोगों से मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की,
और खोखो को आग से बचाने का प्रयास किया
स्थानीय लोगों की यदि माने तो करीब 1 घंटे तक,
आग ट्रांसफॉर्मर में लगी रही,