समसपुर बल्लू के श्रद्धालु लेट लेट कर कछला पहुंचकर गंगा आरती करेंगे।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समसपुर बल्लू के श्रद्धालु लेट लेट कर कछला पहुंचकर गंगा आरती करेंगे।

Sunday, January 21, 2024 | January 21, 2024 Last Updated 2024-01-21T12:06:24Z
    Share
समसपुर बल्लू के श्रद्धालु लेट लेट कर कछला पहुंचकर गंगा आरती करेंगे।

शनिवार दोपहर से चलकर 22तारीख को पूरी करेंगे 24किलोमीटर की यात्रा।

मुजरिया=अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते श्री राम में आस्था रखने वाले तीन श्रद्धालुओं की टीम ने गांव से लेट लेट कर चलकर कछला गंगा घाट पहुंचकर स्नान करने और गंगा की आरती करने की ठान ली।

     मुजरिया के गांव समसपुर बल्लू के भूरे,रामकिशोर और सुभाष ने अपनी टीम संयोजकों के साथ शनिवार को दोपहर में अपने गांव से लेट कर कछला गंगा की यात्रा प्रारंभ की है,जो पूरी रास्ता रात और दिन सड़क मार्ग पर लेट लेट कर यात्रा पूरी करेंगे।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर 22जनवरी को कछला गंगा पर पहुंचकर स्नान करेंगे फिर गंगा मैया की आरती करेंगे।गांव से मुजरिया चौराहा होते हुए कछला गंगा घाट की यात्रा 24किलोमीटर की तय की जाएगी।

     साथ चल रहे गांव के संयोजक टीम के सदस्य सोमवीर,राजनेश,मुकेश, कृष्णपाल,रामकिशोर ने बताया कि पूरी यात्रा भगवान श्री राम की जय और गंगा मैया की जयकारों के साथ पूरी हो जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close