आंगनबाड़ी कार्यकत्री नाजमा परवीन का भैंसोड़ी शरीफ में अचानक देहांत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंगनबाड़ी कार्यकत्री नाजमा परवीन का भैंसोड़ी शरीफ में अचानक देहांत

Tuesday, January 16, 2024 | January 16, 2024 Last Updated 2024-01-17T07:56:44Z
    Share
आंगनबाड़ी कार्यकत्री नाजमा परवीन का भैंसोड़ी शरीफ में अचानक देहांत

मिलक- तहसील मिलक के अंतर्गत ग्राम भैंसोड़ी शरीफ में आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री नजमा परबीन पत्नी शावेज खान का कल अचानक देहांत हो गया।

 नजमा परबीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री एक समाज सेवी महिला थी। उन्होंने अपने जीवन काल में गरीब एवं दबे कुचलें वर्ग के उत्थान हेतु जीवन को समर्पित किया।


 और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में भी उन्होंने ग्राम वासियों को कुशलता पूर्वक सराहनीय सेवाएं प्रदान की, उनके अचानक निधन की खबर से ग्राम वासियो में शोक की लहर दौड़ गई।


 उनके निजी निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। हर कोई उनके समाज सेवी जीवन पर चर्चा करता नजर आया। ग्राम भैंसोड़ी शरीफ स्थित कब्रिस्तान में भीगी पलकों के साथ अंतिम विदाई देते हुए

 आज दोपहर बाद उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भारी तादाद में लोगों ने उनकी अंतिम विदाई में शिरकत करते हुए उनकी मगफियत के लिए दुआ


 की और मरहूमा नजमा परबीन के गमगीन परिजनों के प्रति सांत्वना प्रदान करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close