निराश्रित गौवंशों की शीघ्र व्यवस्था करे प्रशासन, वरना सरकारी कार्यालयों को बनाएंगे आश्रय स्थल : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निराश्रित गौवंशों की शीघ्र व्यवस्था करे प्रशासन, वरना सरकारी कार्यालयों को बनाएंगे आश्रय स्थल : शंखधार

Wednesday, January 31, 2024 | January 31, 2024 Last Updated 2024-01-31T11:54:00Z
    Share
निराश्रित गौवंशों की शीघ्र व्यवस्था करे प्रशासन, वरना सरकारी कार्यालयों को बनाएंगे आश्रय स्थल : शंखधार

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि जनपद में निराश्रित गौवंशों की संख्या अत्याधिक होने के कारण किसान दुःखी हैं क्योंकि गौवंशों के झुण्ड के झुण्ड जिस दिशा में भी निकल जाएं उस दिशा की फसलों को तबाह कर रहे हैं।

 तथा इनके झुण्डों में कुछ ऐसे भी खूंखार गौवंश हैं जो कि किसानों को मौत के घाट उतार देते हैं। तथा आए दिन सड़कों पर भी दुर्घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं जिस कारण कभी कभी गौवंशों की भी मृत्यु हो जाती है।


 ऐसे में न तो गौवंश सुरक्षित है और न ही किसान, दोनों ही परेशान हैं। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि 31 दिसंबर तक किसी भी दशा में गौवंशों


 को आश्रय स्थलों में सुरक्षित किया जाए किसी भी दशा में कोई भी गौवंश सड़कों पर या किसानों के खेत में दिखाई न देने पाए। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्देश का असर जनपद रामपुर में दिखाई नहीं दे रहा है।


 सड़कों पर भी गौवंश ख़ूब दिखाई दे रहे हैं। और जंगलों में किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। ज़िम्मेदार अधिकारियों को इस सम्बन्ध अवगत कराया जा रहा है लेकिन सिर्फ़ खानापूर्ति की जा रही है।


इस सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ ने निर्णय लिया है कि अति शीघ्र ही इस समस्या का समाधान न किया गया तो फ़िर किसान इन निराश्रित गौवंशों एकत्र करके ज़िम्मेदार अधिकारियों के कार्यालयों में ले जाकर


संरक्षित करेंगे और उनके कार्यालयों के बाहर अस्थाई गौ संरक्षण केन्द्र लिखेंगे। इसकी सभी ज़िम्मेदारी सम्बन्धित विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों की होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close