खिलाड़ियों ने प्रशासन से जल्द कूड़े को साफ करने की उठाई मांग, टूटी शराब की बोतलों से घायल होने का खतरा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खिलाड़ियों ने प्रशासन से जल्द कूड़े को साफ करने की उठाई मांग, टूटी शराब की बोतलों से घायल होने का खतरा

Tuesday, January 16, 2024 | January 16, 2024 Last Updated 2024-01-17T06:45:47Z
    Share
खिलाड़ियों ने प्रशासन से जल्द कूड़े को साफ करने की उठाई मांग, टूटी शराब की बोतलों से घायल होने का खतरा


रामपुर बुशहर। लवी मेला सजने के बाद पाटबंगला खेल मैदान में जगह-जगह कूड़ा फैला है। इस वजह से खिलाड़ियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि मैदान में जगह-जगह कूड़ा-कचरा और शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई है


 लेकिन प्रशासन और नप रामपुर ने अभी तक इसे साफ नहीं करवाया है। मैदान में सुबह और शाम के के समय छात्र और खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने आते हैं। मैदान में जगह-जगह कांच पड़े होने से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

 खिलाड़ियों को नंगे पैर चलना और दौड़ना कठिन हो गया है। मैदान में कॉलेज के छात्र भी दिन के समय पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन टूटी कांच की बोतलों के कारण यहां हर समय युवाओं के घायल होने का खतरा बना रहता है।


 बॉक्सिंग सीखने आए एक खिलाड़ी को कांच से चोट भी लग चुकी है। खिलाड़ी जान जोखिम में डालकर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।

 बॉक्सिंग सीखने वाले खिलाड़ियों ने मंगलवार को रामपुर एसडीएम निशांत तोमर से मांग की कि मैदान की सफाई जल्द किया जाए,


जिससे मैदान में खेलने और पढ़ने आने वाले छात्रों को दिक्कतों और चोट लगने का कोई खतरा न हो। एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि जल्द पाटबंगला खेल मैदान को साफ सुधरा रखा जाएगा, जिससे छात्रों को खेलने में परेशानी न हो।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close