कंटीले ब्लेड वाले तार में उलझकर युवक घायल।रास्ते में लूट के इरादे से तार बिछाने का आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कंटीले ब्लेड वाले तार में उलझकर युवक घायल।रास्ते में लूट के इरादे से तार बिछाने का आरोप।

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T13:11:03Z
    Share
कंटीले ब्लेड वाले तार में उलझकर युवक घायल।रास्ते में लूट के इरादे से तार बिछाने का आरोप।


पिता की तेरहवीं में आए हलवाई को वापस छोड़कर लौट रहा था युवक।
मुजरिया=पिता की तेरहवीं में आए हलवाई कारीगर को रात में उसके गांव छोड़कर बाइक से लौटते वक्त युवक रास्ते में ब्लेड वाले तार से उलझकर घायल हो गया।घायल युवक ने लूट के इरादे से तार बिछाने का आरोप लगाया है।


    थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी प्रमोद पुत्र नेमसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात लगभग 9बजे अपने पिता की तेरहवीं में आए कारीगर हलवाई को

 उसके गांव इस्माइलपुर मेंमडी छोड़कर अपने गांव वापस लौट रहा था कि इस्माइलपुर गांव के बाहर निकलते काली सड़क पर किसी ने लूट के इरादे से ब्लेड वाला तार बिछा रखा था जिसमे मोटरसाइकिल उलझकर तार मेरे गर्दन और हाथ में उलझ गया और कटकर घायल हो गया।


     घायल प्रमोद ने बताया कि जब मुझे गिरा देखा तो तार बिछाने वाले इस्माइलपुर मेमडी के पप्पू पुत्र रतन सिंह,वीरेंद्र पुत्र शिवराज को मैने पहचान लिया जिससे आरोपी भाग गए।
     पीड़ित के परिजनों ने आकर पुलिस को सूचना दी।पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


     इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि झगड़े की जानकारी मिली,तार खेतों में लगे होने की सूचना प्राप्त हुई है,जांच कर कार्यवाही की जाएगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close