बार एसोसिएशन तहसील बिल्सी का शपथग्रहण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बार एसोसिएशन तहसील बिल्सी का शपथग्रहण

Wednesday, January 3, 2024 | January 03, 2024 Last Updated 2024-01-04T01:51:13Z
    Share
बार एसोसिएशन तहसील बिल्सी का शपथग्रहण



बार एसोसिएशन तहसील बिल्सी का शपथग्रहण

न्याय निर्णयन में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : गिरीश

बिल्सी।
बार एसोसिएशन तहसील बिल्सी के बार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को आज तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में हुए शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ चुनाव अधिकारी रामनिवास यादव एडवोकेट ने दिलाई।


बार एसोसिएशन बिल्सी के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी को तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ चुनाव अधिकारी रामनिवास यादव एडवोकेट द्वारा दिलाई गई तथा समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए।


 सर्वप्रथम शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन बदायूं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने अपने अनुभव साझा करते हुए


अधिवक्ताओं को अपने विधि व्यवसाय की प्रति समर्पण भाव से कार्य करने तथा महासचिव संदीप कुमार मिश्रा एडवोकेट ने अधिवक्ताओं को संगठन के प्रति आस्था व सहयोग रखने के साथ ही, अपनी जिला बार एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर उपस्थित उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे तथा तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि बार और बेंच के संबंध अच्छे होने चाहिए जो वादकारियों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं ।



बार एसोसिएशन तहसील बिल्सी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश कुमार एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय निर्णयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अधिवक्तागण अपने निजी स्वार्थ से हटकर वादकारियों को न्याय दिलाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।


शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्तता मृगांक मोहन वाष्णेय एडवोकेट ने की तथा सभा का संचालन योगेश कुमार बिसारिया एडवोकेट ने किया।


इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह अधिवक्ता विवेक राठी हेमेंद्र कुमार सिंह बृजेश कुमार सिंह अनिल कुमार शर्मा केशव शंखधार


संजीव कुमार सिंह सोमपाल सिंह बघेल राम प्रकाश अरविंद यादव अरुणोदय सिंह ज्ञान सिंह प्रदीप सक्सेना आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close