आंजनेय सेवा समिति परिवार की ओर से 9 जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंजनेय सेवा समिति परिवार की ओर से 9 जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह।

Wednesday, February 14, 2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-14T13:03:40Z
    Share

आंजनेय सेवा समिति परिवार की ओर से 9 जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह।


सहसवान /बदायूं। आज बुधवार को नगर के समीप माहेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में आंजनेय सेवा समिति के तत्वाधान में बैंड बाजों के साथ नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



समारोह में विधि विधान से नौ कन्याओं का विवाह हुआ। विवाह, के पश्चात वर वधु को आशीर्वाद देकर सुख में जीवन की मंगल कामना की गई।

साथ ही परिणय सूत्र में बांधे लोगों को संस्था के माध्यम से भरपूर दान दहेज दिया गया।जैसे गोदरेज, एलसीडी, डबल बेड, बर्तन, पंखा, घड़ी, कपड़े, गहने देने के साथ ही परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 10:00 बजे से वर वधु पक्ष के सदस्य विवाह स्थल पर एकत्रित हुए। शुभ मुहूर्त में आचार्यों के दिशा निर्देशन में पाणिग्रहण संस्कार हुआ।

 प्रतिभोज के पश्चात विदाई हुई। इस मौके पर कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने यहां उपस्थित होकर वर-बधु को आशीर्वाद दिया।


पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे सामूहिक विवाह का आयोजन पवित्र और पूर्ण का कार्य है। बेटियों का विवाह कर उनका जीवन बसाना सामाजिक जीवन में सबसे बड़ा कर्तव्य होता है।

 बेटी का विवाह केवल मां-बाप की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। 
इस मौके पर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी,एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार यदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close