मोवाइल नम्बर पोर्ट के नाम से ओटीपी ले ठग खाते से उड़ाए देते कैश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोवाइल नम्बर पोर्ट के नाम से ओटीपी ले ठग खाते से उड़ाए देते कैश

Wednesday, February 14, 2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-14T13:15:37Z
    Share
मोवाइल नम्बर पोर्ट के नाम से ओटीपी ले ठग खाते से उड़ाए देते कैश

एटा-शातिर साइबर ठग चढ़ा एटा पुलिस के हत्थे,सिम पोर्ट करने के बहाने भोले-भाले लोगों के बैंक खातों में।

लगाता था सेंध,भारी मात्रा में सिमकार्ड,मोबाइल,टैबलेट,ठगी करने के विभिन्न उपकरण व प्रपत्र तथा नकदी बरामद

लखनऊ -उत्तर प्रदेश के जिला एटा में अजब-गजब मामला सामने तब आया जब दो थानों में बैंक से कैश उड़ने की प्राथमिकी दर्ज हुई और जांच में जुटी पुलिस के हत्थे चढ़ा मोवाइल नम्बर पोर्ट करने वाले निरंकुश वेलगाम गैंग के उस्ताद मिस्टर नटवरलाल जिन्होंने ने नम्बर ओटीपी ले कर बैंक से कैश साफ कर ने माहिर खिलाड़ी थे, सौरभ भोले भाले लोगों को टप्पी स्टाइल में फंसा कर अपने आगोश में ले कर मोवाइल सिम कार्ड में ओटीपी नम्बर लेकर खेल कर देता था,
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य

एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में,अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत,

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम
द्वारा आज दिनांक 14.02.24 को समय करीब 10.10 बजे एटा मिरहची रोड पर रिद्धी धर्मकाटा के पास से मुखबिर की सूचना पर सिम पोर्ट करने,

के बहाने से ठगी करने वाले अभियुक्त सौरव पुत्र रामसनेही निवासी गढनपुर थाना पिलुआ जनपद एटा उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है,

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
 गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
1. सौरव पुत्र रामसनेही निवासी गढनपुर थाना पिलुआ जनपद एटा,

आपराधिक इतिहास–
1. मुअस0– 21/24 धारा 419, 420 भादवि0 व 66 डी आई टी एक्ट थाना पिलुआ जनपद एटा,

2. मुअस0 33/24 धारा 420 भादवि0 व 66 डी आईटी एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा,

बरामदगी–
1. 01 टैबलेट, 
2. 01 स्वैप मशीन (फीनो पेमेन्ट बैंक)
3. एक फिंगर स्कैनर मशीन,
4. 03 एन्ड्रायड मोबाइल फोन
5. 03 ई श्रम कार्ड
6. 04 एटीएम कार्ड 
7. एक एटीएम क्लोन (सफेद रंग) 
8. 28 नये सिम कार्ड  
9. 1010 रुपये नकद

मुख्य बिन्दु–
1. अभियुक्त वोडाफोन व एयरटैल कम्पनी की सिम पोर्ट करने का काम करता है,

2. अभियुक्त मौका मिलने पर गांव के भोले भाले लोगो को सिम पोर्ट करने के नाम पर ब्लैन्क सिम दे देता है तथा उनका सिम निकाल कर अपने पास रख लेता है।
3. अभियुक्त मोबाइल से आधार कार्ड की फोटो भी खीच लेता है,

4. अभियुक्त नोएडा में किराये पर रहता है तथा बाद में समय मिलने पर सिम एक्टीवेट करके सिम धारक के आधार कार्ड से यू0पी0आई0 आईडी बनाकर उनके खातो से भिन्न भिन्न स्थानो पर बने जनसेवा केन्द्र से कैश निकाल लेता है।
5. अभियुक्त एटीएम पर खडे लोगो से एटीएम बदलकर उन्हें दूसरे एटीएम भी देता है,

6. अभियुक्त द्वारा दिनांक 18.12.2023 को ग्राम कुटैनामाफी थाना मिरहची एटा में कैम्प लगाकर गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र भूदेव सिह की सिम बदलकर 270,000 रुपये भिन्न भिन्न खातो में ट्रान्सफर करने की बात स्वीकार की गई है,

7. दिनांक 27.11.2023 को अभियुक्त द्वारा थाना पिलुआ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ किसान बीमा योजना के नाम पर 70,000 रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की गई है,

गिरफ्तार करने वाली टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक दयानारायण त्रिपाठी थाना साइबर क्राइम 
2. उ0नि0 दीक्षित कुमार
3. हे0का0 रामवीर सिंह,
4. का0 अजय पाल सिंह
5. का0 अर्जुन सिंह
6. का0 राजेश कुमार।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close