राकेश कुमार वजीरगंज, मनोज मूसाझाग इंस्पेक्टर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राकेश कुमार वजीरगंज, मनोज मूसाझाग इंस्पेक्टर

Wednesday, February 14, 2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-14T14:00:00Z
    Share
राकेश कुमार वजीरगंज, मनोज मूसाझाग इंस्पेक्टर

बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले के तीन थाना इंचार्ज बदले हैं। इनमें वजीरगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। उनकी जगह पर जरीफनगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार को चार्ज दिया गया है।

इधर मूसाझाग इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह को हटाकर प्रभारी जनपदीय अंगुली चिह्न इकाई में भेजा गया है। यूपी 112 में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार को मूसाझाग थाने का प्रभारी बनाया गया है।


जनपदीय अंगुली चिह्न इकाई में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को यूपी 112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस्लामनगर के एसएसआई रवि करन सिंह को जरीफनगर थाने का चार्ज दिया गया है।


इसके अलावा अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही मोहम्मद इस्माइल को हजरतपुर थाना और वजीरगंज थाने में तैनात सिपाही कपिल राघव को कुंवरगांव थाने भेजा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close