ग्रामीणों ने विकास कार्य संबंधी पुनः जांच हेतु मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्रामीणों ने विकास कार्य संबंधी पुनः जांच हेतु मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

Saturday, February 3, 2024 | February 03, 2024 Last Updated 2024-02-03T14:30:20Z
    Share
ग्रामीणों ने विकास कार्य संबंधी पुनः जांच हेतु मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

ग्रामीणों का आरोप विकास कार्यों में अधिकारियों की मिली भगत से किया गया है घपला

*रामपुर*- जनपद रामपुर के अंतर्गत किशनपुर मौलागढ़ के ग्रामीणों ने गांव संबंधी विकास कार्यों में की गई गड़बड़ी के बाद, हुई जांच के नाम पर केवल लीपापोती की है। इस संबंध में ग्राम वासियों ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भेजा है।


ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुर मौलागढ़ निवासी प्रेमपाल, हर प्रसाद, राम भरोसे, मोहम्मद इश्तियाक ने अब से पूर्व जिलाधिकारी जनपद रामपुर को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में घपलेबाजी कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी।


 और इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जांच टीम गठित कर दी थी। उसके बाद 29 जनवरी को किशनपुर मौलागढ़ पहुंची जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं को साथ लेकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों का मौके पर जाकर सत्यापन किया था।


जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई जांच टीम को ग्राम प्रधान द्वारा गूल की सफाई का कार्य दर्शाकर निकाली गई रकम का दुरुपयोग हुआ मिला था। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच में लीपापोती की गई है।


शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर अधिकारियों पर जांच को दबाने का आरोप लगाते हुए फिर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close