कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामपुर- स्वार- जनपद रामपुर अंतर्गत कोतवाली स्वार पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो नफ़र वारंटी को गिरफ्तार कर संबंधित मुकदमे में आज जेल भेज दिया है।
जनपद रामपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली प्रभारी संदीप त्यागी के निर्देश पर पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए गए अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए।
क्षेत्र के दो वारंटी अकबर अली पुत्र अमीर हुसैन निवासी मोहल्ला खास स्वार तथा गजेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी इमरतपुर को उसके मकान से गिरफ्तार कर संबंधित मुकदमें में आज जेल भेज दिया है।