सड़क पार कर रही महिला को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौके पर हुई मौत
रामपुर। गुरुवार सुबह करीब दस बजे नेशनल हाईवे पर एक निजी बस ने सड़क पर चलती हुई महिला को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृत महिला की शिनाख्त कराने में जुटी है।
आपको बताते चले कि आज गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग शहजादनगर थाना क्षेत्र के रामपुर-
बरेली नेशनल हाईवे के किनारे स्थित गाँव उदयराज की मढै़या के पास सड़क पार करते समय निजी बस ने महिला को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला को टक्कर मारकर बस चालक बस लेकर फरार हो गया। महिला के लहूलुहान होने के बाद सड़क पर गिरने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।