हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, नौ का चालान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, नौ का चालान

Thursday, February 22, 2024 | February 22, 2024 Last Updated 2024-02-22T13:34:10Z
    Share

हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, नौ का चालान


बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार की रात कार और ट्रक की टक्कर हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने हाईवे पर मारपीट और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया।

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे नैनीताल हाईवे स्थित इंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।


 इसके बाद दोनों वाहन सवार लोगों ने आपस में विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों ने अपने-अपने समर्थकों को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हाईवे को रोक कर हंगामा शुरू कर दिया।


 सूचना पर रूद्र बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रोरी खुर्द थाना गौरीगंज जिला अमेठी निवासी मोहम्मद कैफ,


मोहम्मद सैयद, कलाम बाबू, बबलू, रियाज अहमद, मोहम्मद सलीम निवासी सीकरी थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद, अजय पाल ग्राम डिबडिबा थाना बिलासपुर,


 विक्रमजीत सिंह ग्राम डिबडिबा, हरमन सिंह पसियापुर बिलासपुर को शांतिभंग करने में चालान किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close