तेज बारिश ने उड़ाई बिजली, जलसंकट से जूझे लोग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज बारिश ने उड़ाई बिजली, जलसंकट से जूझे लोग

Monday, February 5, 2024 | February 05, 2024 Last Updated 2024-02-05T08:42:56Z
    Share
तेज बारिश ने उड़ाई बिजली, जलसंकट से जूझे लोग

रामपुर। रविवार को सुबह हुई तेज बारिश ने ठंड बढ़ा दी। बारिश के चलते सुबह छह बजे ही शहर की बिजली गुल हो गई। इसके चलते सुबह के समय मोटर न चलने से लोगों को पानी की भी परेशानी हुई। वहीं सड़कों पर जलभराव से पैदल और वाहन चालकों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा।


 मौसम विभाग ने अभी दो दिन बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम 21.4 और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो तेज बारिश हो रही थी।


जिससे मौसम में पिछले दो दिन की अपेक्षा अधिक ठंडा था। सुबह छह बजे ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। जिससे लोगों को पानी की भी परेशान हुई। 10 बजे बिजली आई और दोपहर 1 बजे फिर चली गई।


 इसके दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हुई। शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अभी दो दिन और बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम खुल जाएगा और ठंड में भी कमी आएगी।


बिजली विभाग के एक्सईएन इमरान खान ने बताया कि बारिश की वजह से शट डाउन किया गया था। बारिश बंद होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close