मण्डी समिति में किसानों का शोषण होने से रोका जाए : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मण्डी समिति में किसानों का शोषण होने से रोका जाए : शंखधार

Tuesday, February 13, 2024 | February 13, 2024 Last Updated 2024-02-13T08:39:23Z
    Share
मण्डी समिति में किसानों का शोषण होने से रोका जाए : शंखधार

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उपजिलाधिकारी मिलक को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है

 कि ग्राम शहज़ाद नगर निवासी किसान सोमपाल ने अपना धान 05 अक्टूबर को जय दुर्गे ट्रेडिंग कंपनी को बेचा था जिसमें 2757 रुपए की अवैध कटौती करने के बाद भी आज तक पैतालीस हजार रुपए नहीं मिल सका है।


 किसान परेशान हैं लेकिन दुकानदार द्वारा धान का पैसा नहीं दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को पत्र देकर पैतालीस हजार रुपए


तथा अवैध कटौती की रकम दिलाए जाने का अनुरोध किया गया है। अति शीघ्र ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close