भमरौआ शिव मंदिर रोड पर बनेगा भव्य द्वार
रामपुर। विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर पहुंचते ही शहर में चल रहे विकास कार्यों व प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भमरौआ शिव मंदिर मार्ग पर भव्य द्वार बनवाने के निर्देश दिए।
साथ ही खाली पड़ी सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारा बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि पनवड़िया में कई फलों और अन्य सामानों के ठेले लगाए जाते हैं, जिन्हें ज्वालानगर की तर्ज पर दुकानें बनाकर दी जाएंगी।
शहर विधायक आकाश सक्सेना के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी भी रहे। वह सबसे पहले ज्वालानगर में बने पीएम स्वनिधि गलियारे के विस्तारीकरण का जायजा लेने पहुंच गए।
संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को जरूरी सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल लाइंस में बन रहे भव्य फाउंटेन का निरीक्षण किया। वहां से पनवड़िया पहुंचे, उन्होंने भमरौआ मार्ग का निरीक्षण किया।
भमरौआ शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष संदीप सोनी ने बताया कि मेले के दौरान जब श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है, तब हाईवे तरफ मोड़ पर वाहन मोड़ने में काफी दिक्कतें होती हैं
, जिस कारण जाम लग जाता है। इसकी एक वजह हाईवे के दोनों ओर लगने वाले फलों व अन्य चीजों के ठेले भी हैं। विधायक ने भमरौआ शिव मंदिर मार्ग के चैड़ीकरण व शिव मंदिर के लिए