बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
बिसौली। शनिवार को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में काम जारी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि बार और बेंच एक गाड़ी के दो पहिए हैं। इनके माध्यम से ही वादकारियों को न्याय मिलता है।
नवनिर्वाचित सुमित पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों में संकल्प के साथ काम किया जाएगा। संचालन अधिवक्ता अभीक्ष पाठक ने किया।