विकास खण्ड मिलक के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकास खण्ड मिलक के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T13:54:26Z
    Share
विकास खण्ड मिलक के द्वारा 
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 
कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया

*मिलक*- विकासखंड मिलक के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन एफ टू कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया की स्वच्छता कितनी जरूरी है।


जैसे शौचालय का प्रयोग करें खुले में शौच न जाए, और शौच के बाद हाथ साबुन से अच्छे से धोएं। और इसी क्रम में हाथ धोने के तरीके भी बताएं गए। और स्वच्छता के सात घटक भी बताए गए जैसे मानव मल का सुरछित निपटान, घर एवम भोजन की स्वच्छता, पेय जल की स्वच्छता,


व्यक्तिगत स्वच्छता, बेकार पानी की उचित निकासी, पर्यावरण स्वच्छता, कूड़े कचरे का उचित निपटान, और इसके अलावा ढेरो जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना गंगवार   



खण्ड विकास अधिकारी श्री धीरेन्द्र पाल सिंह सहायक विकास अधिकारी जगत रूप सिंह एवं ग्राम सचिव ब्लॉक कर्मचारी गण और कार्यक्रम समन्वयक अब्दुल अजीज, धर्मेंद्र कुमार ,जाकिर अली,



अशोक मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम का अवलोकन कर टीमों को हरी झंडी दिखा कर गांव के लिए रवाना किया गया। जिसमे ट्रेनर, कॉर्डिनेटर और ग्राम वासी आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close