स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुंवरगांव में मारा छापा
दुकानें बंद कर भागे फर्जी अस्पताल संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सीएमओ के निर्देश पर जिले में अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने कुंवरगांव में पीएचसी के नजदीक अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। जिसपर संचालक को नोटिस दिया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि कस्बे में फर्जी लैब संचालित होने की लगातार सूचना मिली थी। जिसकी जांच करने के लिए वह गए थे।
लैब तो नहीं मिल सकी लेकिन एक यूनानी डॉक्टर एक दुकान में एलोपैथिक इलाज करते मिले। वह पंजीकरण के अभिलेख भी नहीं दिखा सके। ऐसे में पंजीकरण नहीं होने पर उन्हें नोटिस दिया गया है।
नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डॉक्टर ने अपना नाम दानिश अख्तर बताया है। वहीं छापे के बाद कस्बे में संचालित