नाथ नगरी बरेली कॉरिडोर में बाधा बन रहे अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
कमिश्नर ने दिए चिन्हित करने के आदेश
नाथनगरी बरेली शहर के सातों नाथो को जोड़ने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नात कारीगर के तहत एकम शुरू होना है लेकिन उससे पहले इस कार्य में बाधा बन रहे अवैध निर्माण जिनको लेकर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने अवैध निर्माण को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया है
शासन की प्राथमिकता में शामिल नाथ कारीडोर बनाने के लिए बी डी ए ने अपनी तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं, कारीडोर बनाने में बाधा बन रहे अवैध मकानों को चिन्हित कराया जा रहा है,
जिससे कि नाथ मंदिरों के रास्ते में आने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पैदा ना हो,बनखंडीनाथ मंदिर के रास्ते में नाला बाधक बन रहा है जिसके चलते उसे नाले को लगभग 2 मीटर पीछे हटाया जाना सुनिश्चित हुआ है।
बरेली विकास प्राधिकरण के द्वारा नाथ गलियारा निर्माण के लिए पूरा खाका खींचने शुरू कर दिया गया है बाबा की बद्रीनाथ बाबा मणिनाथ और बंद कांजी नाथ मंदिरों तक पहुंचाने के लिए
नाथ गलियारा के रास्ते में आने वाली सभी अडचनों को दूर करने के लिए अवैध निर्माण को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, बरेली विकास प्राधिकरण सचिव के निर्देशन में कई अवैध निर्माणों को हटाया जा चुका है,
व कई लोगों को अल्टीमेटम दिया जा चुका है।
बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव का कहना है कि बरेली नाथ गलियारा की सूरत जल्द ही बदल जाएगी नाथों के नाथ की नगरी बरेली की पहचान अलग ही होगी,
जिले में प्रवेश करने से पहले ही भगवान भोलेनाथ के प्रतीक चारों दिशाओं में विराजमान होने से आपको नाथ नगरी का एहसास कराएंगे, इससे शहर को एक नई पहचान भी मिलेगी।