एसपी ने बदले कई दरोगा के कार्य क्षेत्र
रामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कई चौकी प्रभारियों को इधर उधर कर दिया है। एसपी ने रमेश चन्द दुबे को प्रभारी चौकी चौक से थाना कोतवाली भेजा है।
इसके अलावा मसवासी चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह को मसवासी से हटाकर शहर कोतवाली भेजा है। स्वार से रोहित कुमार को मसवासी चौकी भेजा गया है।