राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ ओंकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ ओंकार सिंह

Tuesday, February 20, 2024 | February 20, 2024 Last Updated 2024-02-21T02:46:56Z
    Share
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ ओंकार सिंह

बदायूं आज दिनांक 20 फरवरी 2024 को पूर्व में चल रही राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में अलीगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह तथा व्रज जोन यूपी के जिला अध्यक्षों


 की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि राहुल जी


की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद से शुरू होगी जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट वाले जिले एवं आसपास के जिले के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी ।तौकीर आलम ने कहा जिस तरह जोन व्रज कांग्रेस के पदाधिकारी


  कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय एवं प्रांतीय आवाहन व निर्देशन पर होने वाले समस्त कार्यक्रमों को जोश एवं लगन के साथ सफल करते रहे है इस तरह ही राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो में यात्रा में भी व्रज जोन के कार्यकर्ता मेहनत और लगन से यात्रा सफल करने का कार्य करेंगे ।


इस अवसर पर 
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के पदाधिकारी कारों द्वारा चंदौसी में राहुल गांधी जी का जोरदार स्वागत करेंगे एवं कारों द्वारा यात्रा में सम्मिलित रहेंगे


 तथा हाथरस में बसों द्वारा कार्यकर्ता पहुंचेंगे एवं राष्ट्रीय सचिव को आश्वासन दिया कि बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी यात्रा को सफल करने में महत्वपूर्ण कार्य करेगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close