घरेलू कलह से तंग आकर छत पर बनी ममटी से लटक कर जान दे दी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घरेलू कलह से तंग आकर छत पर बनी ममटी से लटक कर जान दे दी

Wednesday, February 14, 2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-14T08:58:32Z
    Share
घरेलू कलह से तंग आकर छत पर बनी ममटी से लटक कर जान दे दी

*रामपुर* टांडा। नगर से सटे ग्राम बादली निवासी युवक ने देर रात घरेलू कलह से तंग आकर छत पर बनी ममटी से लटक कर जान दे दी। युवक की मौत की सूचना पर अल्मोड़ा निवासी युवक के सुसराली भी आ गए


 और युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद युवक की पत्नी ने कोतवाली में युवक के भाइयों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम बादली निवासी राहुल पुत्र सत्यप्रकाश 26 वर्षीय का बीते कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन कहा सुनी हो रही थी।


उसी विवाद को लेकर सोमवार शाम राहुल और उसके परिजनों में फिर से अनबन हो गई। जिसपर गुस्साया राहुल बिना किसी को बताए छत पर चला गया। कुछ समय बाद युवक के पिता


 ने राहुल की पत्नी से जानकारी की तो पता चला कि राहुल कमरे में नहीं है। जिसपर राहुल के घरवाले उसे ढूंढने लगे।

ढूंढते हुए राहुल की बहन जब छत पर पहुंची तो उसने देखा कि राहुल ममटी पर लटका हुआ है। जिसे देखते ही उसकी चीख निकल गई। युवती की चीख सुनकर परिजन भी ऊपर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना पर पहुंचे राहुल के सुसरालियो ने पुलिस में नौकरी कर रहे राहुल के दोनो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया


और राहुल की पत्नी मेघा ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। वहीं युवक की मौत की सूचना पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां और मकसूद लाला समेत अन्य लोग युवक के घर पहुंच गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close