बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा नेताओं में भरा जोश,बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा नेताओं में भरा जोश,बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी

Thursday, February 22, 2024 | February 22, 2024 Last Updated 2024-02-23T02:54:54Z
    Share
बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने  सपा नेताओं में भरा जोश,बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर स्थानीय सपा नेताओं से मुलाकात की। पार्टी नेताओं में जोश भरते कहा कि बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी।


मुरादाबाद जाते समय बुधवार को बरेली हवाई अड्डे पर चेंजओवर के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। 

उनका हालचाल पूछा और कहा कि बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी। साथ ही बरेली लोकसभा क्षेत्र से घोषित पार्टी उम्मीदवार प्रवीण सिंह ऐरन की ओर मुखातिब होकर कहा कि डट जाइए 


आपको जीतना है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे सामने हैं। जनता सपा की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है।

वह बुधवार पूर्वाह्न 11.15 बजे वायुयान से बरेली पहुंचे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य हवाई जहाज में साथ आए। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य फैक्टर को लेकर


 अखिलेश यादव मौर्य बिरादरी के दूसरे नेताओं को अब अधिक तवज्जो दे रहे हैं। हवाई अड्डे पर मुलाकात करने पहुंचे नेताओं से उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जुट जाइए। 


अखिलेश यादव से हवाई अड्डे पर मुलाकात करने वालों में भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम, बहेड़ी के विधायक अताउरर्रहमान व बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के हिमांशु यादव शामिल थे। 


पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने भी मुलाकात की। अखिलेश ने संक्षिप्त मुलाकात में चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश देते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी तो जीत हर हालत में हासिल होगी।

अगम को साथ लाकर डैमेज कंट्रोल भी किया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या को साथ लाए तो इससे स्थानीय सियासत में सबको तवज्जो देने का संदेश भी दे गए। चूंकि अगम मौर्या वर्ष 2022 में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार रहे हैं। 

अबकी बार आंवला से लोकसभा के लिए प्रबल दावेदार थे लेकिन सपा ने नीरज मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि चुनावी प्रबंधन में ही अगम मौर्या को इतना महत्व दिया गया है। कहीं कोई विरोध होगा तो डैमेज कंट्रोल भी होगा। सपा मुखिया का स्वागत करने वालों में आंवला के उम्मीदवार नीरज मौर्या भी थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close