भाकियू ने तहसील परिसर में पंचायत कर मांगों को लेकर हुंकार भरी
कोल्ड स्टोर संचालकों की मनमानी को लेकर परसिया में भी किसानों का प्रदर्शन
बिसौली। छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी और आलू, गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत ने तहसील परिसर में पंचायत कर एसडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन दिया। दूसरी ओर कोल्ड स्टोर संचालकों की मानमानी के विरोध में दबतोरी के गांव परसिया में भी किसानों ने प्रदर्शन किया।
पंचायत में शामिल होने के लिए किसानों का बृहस्पतिवार सुबह से ही तहसील परिसर पहुंचना शुरू हो गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव,
जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौहान और तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया ने पंचायत को संबोधित किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का निस्तारण करने की मांग की गई। आरोप लगाया गया