पानी निकासी को लेकर विवाद में एक पक्ष ने दूसरे को लाठी डंडों से पीटा।तीन जख्मी।
मुजरिया=परिवार के ही लोगो द्वारा देवस्थान के निकट से ट्राली निकालने पर पानी चले जाने से हुए विवाद में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो को लाठी डंडों से पीट डाला जिससे तीन लोग जख्मी हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवारा के राजेंद्र नाथ ने बताया कि विगत चार दिन पूर्व पानी की निकासी को लेकर गांव के ही उमराय नाथ के कहने पर उमराव नाथ के लडको गोविंद,योगेश और अवधेश ने लाठी डंडे लेकर दबंगई दिखाते हुए परिवार पर हमला बोल दिया जिससे उसके लड़के सुनील नाथ,रंजीत नाथ, सबनम पुत्र बधू और लता पुत्री को पीट दिया जिससे सुनील के सिर में चोटे आई।