दुर्घटना में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को दिए गए धनराशि के चैक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दुर्घटना में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को दिए गए धनराशि के चैक

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T13:30:34Z
    Share
दुर्घटना में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को दिए गए धनराशि के चैक

बदायूँ : 12 फरवरी। जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स ने अवगत कराया है कि जनपद बदायूँ में दुर्घटना में मृतक होमगार्ड फूल सिंह, कंपनी उझानी नगर, जनपद बदायूँ की आश्रित पत्नी सुमन एवं होमगार्ड विपिन कुमार सक्सेना

 कंपनी नगर ए की आश्रित पत्नी नन्दा देवी को एक्सिस बैंक द्वारा रुपया-3800000.00 (रु0-अडतीस लाख मात्र) एवं होमगार्ड लक्ष्मी चन्द कंपनी आसफपुर, जनपद बदायूँ की आश्रित पत्नी


गुडिया को रुपया 3000000.00 (रु0 तीस लाख मात्र) की दुर्घटना बीमा की धनराशि के चैक प्रमोद कुमार, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, होमगाईस बरेली द्वारा प्रदान किये गये। साथ ही मृतक आश्रित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी।



मृतक होमगार्ड्स के आश्रितों को इसके अतिरिक्त रुपये 5-5 लाख की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया। इस दौरान मण्डलीय कमाण्डेन्ट बरेली मण्डल प्रमोद कुमार व जिला


 कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स बदायूँ रमाकान्त पाठक ब्रांच मैनेजर आशीष शुक्ला एवं कम्पनी अधिकारी व समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close