बदायूं जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर नें फेंका पर्चा मरीज को ओपीडी से भगाया हुई शिकायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर नें फेंका पर्चा मरीज को ओपीडी से भगाया हुई शिकायत

Tuesday, February 13, 2024 | February 13, 2024 Last Updated 2024-02-13T13:23:18Z
    Share
बदायूं जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर नें फेंका पर्चा मरीज को ओपीडी से भगाया हुई शिकायत

नगर के कल्याण नगर निवासी है पीड़िता मरीज, डॉ नाजिया नें किया ईलाज करने से किया मना

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में नगर की एक महिला मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में ओपीडी के समय, महिला डॉक्टर को दिखाने आई, जहाँ डॉक्टर नें पीड़ित महिला को देखने व उसका करने से मना कर दिया,


बात यही नहीं रुकी डॉक्टर नें मरीज का पर्चा अपनी टेबल से फेंक दिया और बोलीं मैं ईलाज नहीं कर पाऊँगी जाओ बाहर कहीं प्राइवेट हॉस्पिटल में ईलाज कराओ, वहीं दूसरी और पीड़ित महिला नें डॉक्टर की इस बदसलूकी पर जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से लिखित शिकायत की है।

मंगलवार को नगर के कल्याण नगर में रहने वाली पिंकी महिला अस्पताल में ओपीडी के समय डॉक्टर नाजिया को दिखाने पहुंची, पीड़ित मरीज पिंकी नें अपना पर्चा लाईन में लगकर डॉक्टर नाजिया को दिखाने की कोशिस की


तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि मैं तुम्हे नहीं देख पाउंगी, और उठाकर पर्चा फेंक दिया, वहीं मरीज से बोलीं कि जाओ हम ईलाज नहीं कर पाएंगे कहीं बाहर प्राइवेट में दिखाकर अपना ईलाज करवाओ।

पीड़ित महिला ने बताया कि अभी बीते 7 जनवरी को उसकी डिलीवरी महिला अस्पताल में हुई थीं जिसके बाद से उसको कुछ दिनों तक यूरिन से संबन्धित समस्या हुई एवं उसके बाद उसे छाती में समस्या हुई जिसके ईलाज के लिए पीड़ित महिला मंगलवार को महिला अस्पताल


ओपीडी में दिखाने पहुंची थी, जहां डॉक्टर नें उसका पर्चा फेंक दिया और भगा दिया पीड़ित महिला नें बताया कि अस्पताल में उन्हें जिला प्राविधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वोलिंटियर मिली उनको बताया पीएलवी के कहने पर , डॉक्टर नें उसके लिए दवाई लिखी।

वहीं जानकरी अनुसार पता चला कि डॉक्टर नाजिया का महिला अस्पताल के बाहर निजी क्लीनिक भी वे मरीजों को अपने क्लीनिक पर ईलाज करवाने के लिए भी प्रेशर बनाती हैं। पीड़ित महिला पिंकी नें डॉक्टर नाजिया की शिकायत डीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से कर कार्रवाई करने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close