भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वाहन पर ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वाहन पर ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Saturday, February 17, 2024 | February 17, 2024 Last Updated 2024-02-17T11:39:00Z
    Share
भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वाहन पर ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वाहन पर आकस्मिक बैठक बुलाई 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने संगठन के हाई कमान से निर्देश प्राप्त होते ही संगठन के चुनिंदा कार्यकर्ताओं को बुलाकर बैठक मालवीय आवास ग्रह पर शांति पूर्वक तरीके से की।


 कहा हाई कमान से निर्देश प्राप्त हुए हैं उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरीके का आंदोलन नहीं किया जाएगा।

बैठक में किसानों से सम्बंधित समस्याओं को उठाया गया। बैठक के बाद माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।


इस मौके पर भाकियू चढूनी ज़िला उपाध्यक्ष आसिम उमर, बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, कुँवर गांव नगर अध्यक्ष इरफ़ान अहमद, नगर अध्यक्ष कुमर गांव रामेश्वर, मुन्ने, गुड्डू, अजयपाल, कल्लू, ओमपाल वरिष्ठ उपाध्याय, सत्यवीर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close