प्रेस नोट÷
सुनीता की हत्या को अंजाम देने वाले 02 आरोपी वांछित अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन सहित किया गिरफ्तार।
बदायूॅ: आज दिनांक 04.03.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम थाना उसहैत पुलिस द्वारा थाना उसहैत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/24 धारा
366/302/201 भादवि0 के वाँछित अभियुक्तगण 1.सुमित पुत्र पप्पू उर्फ अहिबरन निवासी ग्राम असमयारफतपुर थाना उसहैत बदायूँ 2. विनेशपाल पुत्र श्यामपाल उर्फ आशाराम निवासी ग्राम म्याऊँ थाना अलापुर जनपद बदायूँ को मय घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल नं0 UP 24 AY 8711 के गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
दिनांक 28.02.2024 को समय 07.15 वादी मुकदमा श्री बृजेश कुमार पुत्र पुत्रपाल निवासी ग्राम असमया रफतपुर थाना उसहैत बदायूँ ने अपनी पत्नी सुमन उम्र 28 वर्ष को दिनॉक-24-02-2024 को अभियुक्तगण 1.सुमित 2. विनेशपाल द्वारा मृतका को बहला
फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर देकर थाना उसहैत पर मु0अ0सं0 68/24 धारा 366 भादवि0 पंजीकृत कराया। दिनांक 28.02.2024 को समय करीब 10.21 बजे ग्राम कोड़ा जयकरण के जंगल में एक अज्ञात महिला के शव
के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई जिसकी पहचान वादी मुकदमा बृजेश उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी सुमन के रूप में की गयी। अतः पीएमआर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 302/201 भादवि की वृद्धि की गयी।
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उसहैत एवं एसओजी की व अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें इन टीमों द्वारा गहन
छानबीन,सुरागरसी पतारसी एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का उपयोग करते हुए घटनाक्रम से जुड़े कई संदिग्ध लोगो से पूछताछ की गयी, और घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमे दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे नामित वांछित अभि0 1.सुमित 2. विनेशपाल उपरोक्त को
दिनॉक-04.03.2024 को सांय करीब 19.50 बजे मुखबिर की सूचना पर कटरा रोड़ कच्चे पुल के पास पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे में घटना में प्रयुक्त नीले रंग की होण्डा लिवो मोटर साईकिल UP 24 AY 8711 बरामद की गयी ।