फरियादी ने एसपी ऑफिस में खुद को किया आग के हवाले।
जनपद शाहजहांपुर में थाना कांठ के ग्राम सीहरान निवासी ताहिर अली ने पुलिस के द्वारा उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं करने से परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के ऑफिस में पहुंचकर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया,
जिससे एसपी ऑफिस में अफरा तेरी मच गई। जैसे तैसे सिपाहियों ने कंबल डालकर आग पर काबू पाया उसके बाद पीड़ित ताहिर अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्रों से जानकारी के अनुसार एक युवक ने प्रार्थी की दो गाड़ियां किराए पर ली थी जिसका किराया कुछ समय तक टाइम पर मिलता रहा लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद उन लोगों ने उसको किराया देना बंद कर दिया उसके बाद प्रार्थी ने थाना सदर में उनके खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया ,
जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो गाड़ियों को पुलिस चौकी में खड़ी करवा दिया गया चौकी में गाड़ी खड़ी होने के बाद उनकी दोनों गाड़ी चौकी से गायब हो गई ,